UP: तीन महिला तस्करों से 54 करोड़ रुपये की चरस बरामद, हरिद्वार ले जा रही थी
बहराइच
उत्तर प्रदेश की बहराइच पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 54 करोड़ की चरस बरामद की है। चरस की खेप तीन महिला तस्कर नेपाल से दिल्ली के रास्ते हरिद्वार ले जा रही थी। तभी इन्हें पकड़ा गया। दरअसल, नेपाल के जंगल के रास्ते बार्डर पार कर फकीरपुरी बेलघटवा नाले के पास पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 18.5 किलोग्राम चरस के साथ तीन नेपाली महिला तस्करों को पकड़ा है। यह बिछिया से बस पर सवार होकर हरिद्वार मादक पदार्थों की खेप पहुंचाने के लिए आई थी। बरामद चरस की कीमत लगभग 54 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। नेपाल के मुखबिर ने सुजौली पुलिस को खबर दी कि तीन महिला तस्कर मादक पदार्थों की खेप लेकर जंगल के रास्ते बिछिया से हरिद्वार जाने के लिए निकली हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसएसबी ने बार्डर से सटे फकीरपुरी गांव के बेलघटवा पुल के पास चेकिंग शुरू किया। रात करीब पौने 10 बजे तीन महिलाएं बार्डर पार कर गांव के पास पहुंची, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से साढ़े 18 किलो चरस बरामद की गई है। सुजौली एसओ विनय कुमार सरोज ने बताया कि पूछताछ के बाद मादक पदार्थ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल रवाना कर दिया गया।

पाठको की राय